संबंध बनाने से भतीजी ने किया मना तो नाराज हुई बुआ, दे डाली ये खौफनाक सजा

Lesbian relationship india: मुंगेर के कुतलूपुर में समलैंगिक संबंधों के विवाद में 16 वर्षीय लड़की की हत्या। पुलिस ने आरोपी काजल को गिरफ्तार कर लिया, जांच जारी।

Lesbian relationship india: मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कुतलूपुर में एक चौंकाने वाली घटना उजागर हुई है। यहां एक युवती ने अपनी रिश्ते में लगने वाली भतीजी की हत्या कर दी। हत्या का कारण लेस्बियन संबंधों के विवाद को बताया जा रहा है। मृतक 16 वर्षीय लड़की थी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानें पूरा मामला

मृतका के परिवारवालों के अनुसार, काजल नाम की एक युवती ने समलैंगिक संबंध बनाने के लिए जोर डाला था। काजल पहले से ही कई अन्य महिलाओं के साथ भी इस तरह के संबंध बना चुकी थी। रिश्ते में लगने वाली भतीजी पर भी काजल ने समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब मृतका ने इसका विरोध किया, तो काजल ने गुस्से में आकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई।

काजल कई लड़कियों का कर चुकी है शिकार

गांव वासियों का कहना है कि काजल लंबे समय से लड़कियों को आर्थिक मदद, लोन दिलाने या अन्य फायदे का लालच देकर अपनी बात मानवाती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि काजल ने कई महिलाओं के साथ इस तरह के समलैंगिक संबंध बनाए हैं, और अब यह मामला एक जघन्य अपराध का रूप ले चुका है।

चार महीने पहले लव मैरिज, वही पत्नी दो युवकों के साथ मिली; गुस्साए पति ने दी ये सजा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटित इस प्रकरण के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि शव के गला घोंटने से मृत्य की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पूरा खुलासा हो पाएगा। डीएसपी ने यह भी कहा कि जांच में समलैंगिकता की बात सामने आई है और यदि ये इल्जाम सही पाए गए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने काजल को देर रात गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button