Lenovo ने भारत में लॉन्च किया कम कीमत वाला लैपटॉप, जानिए इसके शानदार फीचर्स और कीमत के बारे मे

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : अपनी IdeaPad सीरीज का विस्तार करते हुए Lenovo ने भारत में अपना IdeaPad Slim 5 Pro लॉन्च कर दिया है। नया लेनोवो लैपटॉप 11th Genereation इंटेल कोर और AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ आया है। Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro एक स्लिम फॉर्म फैक्टर में आता है। यह दो स्क्रीन साइज़ में 2.2K रिज़ॉल्यूशन और डॉल्बी एटमॉस समर्थन के साथ आया है। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो लैपटॉप में 16GB तक DDR4 रैम और 1TB तक SSD शामिल हैं।

 

 

 

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 प्रो की भारत में कीमत 77,990 रुपये से शुरू होती है। लैपटॉप देश में Lenovo.com, ई-कॉमर्स पोर्टल और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से स्टॉर्म ग्रे रंग में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

 

 

 

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 प्रो दो स्क्रीन ऑप्शन में आता है। एक स्क्रीन साइज़ 14-इंच डिस्प्ले और 2.2K रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है तो दूसरा 16-इंच WQXGA (2560 x 1600 पिक्सल) IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत sRGB कलर गेमयूट ​​​​और 350 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। नया लेनोवो लैपटॉप इंटेल या एएमडी प्रोसेसर द्वारा संचालित है जैसा कि ऊपर बताया गया है और इसमें 16GB तक DDR4 रैम और 1TB तक SSD M.2 PCIe स्टोरेज है। इसमें Intel Iris Xe या AMD Radeon के साथ-साथ Nvidia GeForce ग्राफिक्स शामिल हैं। यह विंडोज 10 पर चलता है और इसे विंडोज 11 में अपग्रेड किया जा सकता है।

 

 

 

आइडियापैड स्लिम 5 प्रो पर कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1 और अन्य पोर्ट शामिल हैं। अन्य फीचर्स में डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर, Face recognition के साथ 720p वेब कैमरा है। लैपटॉप में अमेज़न एलेक्सा और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्टाना सपोर्ट के साथ ड्यूल माइक्रोफोन शामिल हैं। डिवाइस 14-इंच मॉडल के लिए 56.5Whr बैटरी है, वहीं 16-इंच डिस्प्ले मॉडल समकक्ष 75Whr बैटरी है। 14-इंच मॉडल का वजन 1.38 किलोग्राम है और 16 इंच के मॉडल का वजन 1.9 किलोग्राम है।

Related Articles

Back to top button