ODI से रिटायर होकर टेस्ट खेलना चाहिए था, किंग कोहली के टीममेट का पोस्ट वायरल

साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज रनों के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। कोलकाता टेस्ट मैच में स्पिन के जाल में फंसने के बाद गुवाहाटी की पिच पर तेज गेंदबाज मार्को जैनसेन की धारदार गेंदों के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। जहां साउथ अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया है, वहीं अब विराट कोहली के साथी खिलाड़ी का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय टेस्ट टीम को किंग कोहली की याद आ रही है

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था। उनके इस फैसले से कई लोग हैरान थे। ऐसे रिएक्शन भी आए कि कोहली के रिटायरमेंट का मतलब टेस्ट क्रिकेट का अंत होगा। अब, U-19 क्रिकेट समेत RCB टीम में विराट कोहली के साथ खेलते नजर आने वाले श्रीवत्स गोस्वामी ने अपनी फीलिंग जाहिर की है कि वह टेस्ट क्रिकेट में उन्हें मिस कर रहे हैं।

कोहली के साथी का पोस्ट वायरल

अच्छा होता अगर विराट को ODI खेलना छोड़ देना चाहिए था और तब तक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था जब तक उनके पास देने के लिए कुछ न हो। टेस्ट क्रिकेट में उनकी कमी खलती है। सिर्फ़ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि वह जो एनर्जी लेकर आए, टीम के लिए खेलने का प्यार और जुनून, जहाँ उन्होंने टीम को यकीन दिलाया कि वे किसी भी हालात में जीत सकते हैं।

इस मैच घातक गेंदबाज को गंभीर-अगरकर ने कर दिया OUT, वरना अफ्रीका नहीं बना पाती 489

किंग कोहली के साथी ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम की खराब हालत देखने के बाद एक खास पोस्ट शेयर की है। भारतीय टेस्ट टीम में कोहली की कमी महसूस करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा, “विराट को ODI क्रिकेट खेलना बंद कर देना चाहिए था और तब तक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था जब तक वह टीम में अपना योगदान दे सकें। सिर्फ़ एक खिलाड़ी के तौर पर ही नहीं, बल्कि वह टीम को ज़बरदस्त एनर्जी देने में भी सबसे आगे हैं। इसलिए, उनमें किसी भी हालात में मैच जिताने की कमाल की काबिलियत है।”

Related Articles

Back to top button