वायरल फीवर के लक्षण कितने दिन तक रहते है, जानें बुखार में क्या खाएं और क्या नहीं
Viral Fever Symptoms In Hindi: मौसम बदलने पर वायरल फीवर के मामलों में बढ़ोतरी। जानिए वायरल फीवर के लक्षण, अवधि और सावधानियां ताकि आप और आपके परिवार को सुरक्षित रखा जा सके।

Viral Fever Symptoms In Hindi: बदलते मौसम के चलते अब लोगों में वायरल फीवर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। खासकर बुजुर्ग और बच्चे इस वक्त ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वायरल फीवर ज्यादातर किसी वायरस के संक्रमण से होता है और यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है।
वायरल फीवर के मुख्य लक्षण
वायरल संक्रमण होने पर शरीर में कई बदलाव महसूस होते हैं। तेज या हल्का बुखार आम है। इसके साथ ही निरंतर सिर में दर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस होती है। गले में खराश या दर्द, खांसी, नाक बहना और सर्दी जैसे लक्षण भी आम हैं। थकान और आलस की शिकायतें भी वायरल फीवर के दौरान बढ़ जाती हैं।
कुछ लोगों को आंखों में जलन, भूख कम लगना, ठंड लगना या अधिक पसीना आना भी देखने को मिलता है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द का अनुभव भी हो सकता है।
वायरल फीवर की अवधि और सावधानियां
अधिकतर मामलों में वायरल फीवर तीन से पांच दिनों में ठीक हो जाता है। हालांकि कुछ लोगों में हल्का बुखार और कमजोरी 7 से 10 दिनों तक बनी रहती है।
यदि बुखार तीन से चार दिनों से अधिक समय तक बना रहे, तापमान 103° से ऊपर जाए, तेज खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो, लगातार उल्टी हो या लक्षण बुजुर्ग और बच्चों में गंभीर दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
इस स्थिति में खुद से दवा लेना नुकसानदेह है। डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है।
क्या सच में खड़े होकर पानी पीने से घुटने खराब होते हैं, आइए साइंस के नज़रिए से जानते हैं
वायरल फीवर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- पर्याप्त आराम करें।
- गुनगुना पानी और तरल पदार्थ लें।
- हल्का और पौष्टिक भोजन खाएं।
- दवा केवल डॉक्टर की सलाह से लें।
- इन सावधानियों से वायरल फीवर जल्दी ठीक होता है और गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।



