स्किन पर नारियल तेल लगाने के जानिये गजब के फायदे

नारियल तेल का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। दादी-नानी अक्सर इससे जुड़े घरेलू उपाय बताती रहती हैं। ऐसे में आप यहां जानिए स्किन के लिए नारियल तेल के कुछ अमेजिंग फायदों के बारे में।

स्टार एक्सप्रेस 

डेस्क. खूबसूरत स्किन पाने के लिए हम तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। यंग और क्लीयर स्किन के लिए महिलाएं कई तरह की क्रीम को भी यूज करती हैं। लेकिन अगर आप इन सभी केमिकल वाली चीजों को स्किन पर लगाने से बचना चाहते हैं तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ ये स्किन के लिए भी काफी अच्छा है। ऐसे में हम बता रहे हैं नारियल तेल के कुछ गजब के फायदे।

स्किन के लिए नारियल तेल के अमेजिंग फायदे

1) स्किन प्रोटेक्शन के लिए लेयर करता है क्रिएट- नारियल का तेल आपकी स्किन पर प्रोटेक्शन की एक लेयर क्रिएट करता है। ऐसे में ये स्किन इंफेक्शन से बचा सकता है। नारियल का तेल आपकी स्किन के लिए एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है जो सनबर्न से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है।

2) मॉइस्चराइजिंग और एंटी-एजिंग के लिए फायदेमंद- हेल्दी स्किन पाने के लिए आप नारियल तेल का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नहाने के बाद आप अपनी स्किन पर थोड़ा सा नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल स्किन को नैचुरल तरीके से एंटीऑक्सीडेंट देता है और इसे हाइड्रेट रखता है। यह झुर्रियों और धब्बों को हटाने या सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।

इन बातों का ध्यान रख खरीदें सही सनस्क्रीन

3) ब्यूटी प्रॉब्लम में फायदेमंद- नारियल आपकी स्किन और ब्यूटी समस्याओं की देखभाल करने में भी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने से मुंहासे को कम करने और रोकने में मदद मिलती है। ये आंखों की सूजन और झुर्रियों को कम करने में भी मदद कर सकता है।

इसके अलावा नारियल के तेल में कुछ औषधीय गुण भी होते हैं। कई तरह की परेशानियों से निपटने में में नारियल का तेल मदद कर सकता है। इसमे एंटीबैक्टीरियल, एंटिफंगल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, यह आपके घाव, जलन, एलर्जी और कई दूसरी स्किन समस्याओं का ख्याल रख सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button