पत्नी गिन्नी चतरथ को KISS करते ही शरमाए कपिल शर्मा, देखें वीडियो

गुलशन कुमार के भाई और निर्माता कृष्ण कुमार ने रविवार को दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एक बार फिर से एक ही छत के नीचे सितारे इकट्ठा हुए। 

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. गुलशन कुमार के भाई और निर्माता कृष्ण कुमार ने रविवार को दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एक बार फिर से एक ही छत के नीचे सितारे इकट्ठा हुए। पार्टी में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ शामिल हुए। दोनों साथ में पहुंचे और पपराजी के सामने पोज दिया। इसी दौरान कपिल ने कैमरे के सामने गिन्नी चतरथ के गाल पर किस किया। कपिल जब ऐसा करते हैं तो गिन्नी खुद भी हैरान रह जाती हैं। वहीं कपिल शरमाने लगते हैं।

फैन्स ने बताया क्यूट कपल

वहां मौजूद पपराजी Once more चिल्लाने लगते हैं। कपिल शरमाते हुए हंसते हैं और पपराजी की ओर हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ जाते हैं। दिवाली पार्टी में दोनों ने क्रीम कलर का आउटफिट पहना। कपिल ने क्रीम कुर्ता और पैजामा कैरी किया जबकि गिन्नी ने सिल्क सूट के साथ मल्टी कलर दुपट्टा लिया था। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘Aww सो क्यूट मुझे गिन्नी बहुत पसंद है। वह बहुत क्यूट है।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘शर्माजी शरमाए गए।‘ एक ने कहा, ‘परफेक्ट कपल।‘

2018 में शादी के बंधन में बंधा कपल

कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी एक बेटी अनायरा शर्मा है जिसका जन्म दिसंबर 2019 में हुआ। फरवरी 2021 में कपल को बेटा हुआ जिसका नाम तृषान है।

फिल्म में दिखेंगे कपिल

कपिल इस वक्त सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो कर रहे हैं। इसके अलावा कपिल फिल्म ज्विगाटो में नजर आने वाले हैं। नंदिता दास ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसमें कपिल फूट डिलीवरी राइडर बने हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Related Articles

Back to top button