चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, पति-पत्नी की मौत

Disadvantages of electric scooter: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। उनकी 14 वर्षीय पोती बाल-बाल बच गई। घटना मंगलवार (16 सितंबर, 2025) तड़के की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से electric scooter में आग लगी। पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।
मृतकों के नाम भगवती प्रसाद (उम्र 95) और उनकी पत्नी उर्मिला देवी (उम्र 85) हैं। भगवती प्रसाद के बेटे प्रमोद के मुताबिक, उन्होंने रात 1:30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर अपना ई-स्कूटर चार्ज पर लगाया था। जिसके बाद बैटरी में विस्फोट (Disadvantages of electric scooter) हो गया और स्कूटर में आग लग गई। जिसके बाद आग पूरे घर में फैल गई। भगवती प्रसाद की पोती धुएँ के कारण जाग गई और उसने पहली मंजिल पर अपने माता-पिता को मदद के लिए बुलाया। आग की सूचना मिलते ही पड़ोसी भी मदद के लिए दौड़े।
ये भी पढ़े- दुनिया भर में modi की चर्चा! इन बड़े देशों ने भारतीय पीएम को दिया सर्वोच्च सम्मान
एसीपी मयंक तिवारी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुँची और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन तब तक आग तेज़ी से फैल चुकी थी। आग में भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी उर्मिला देवी को गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बचा लिया गया, लेकिन डेढ़ घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई। प्रमोद ने दावा किया है कि electric scooter अभी वारंटी में था।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित कंपनी इस घटना के लिए ज़िम्मेदार है। इस घटना ने चार्जिंग पर लगे ई-स्कूटरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



