छुट्टा मवेशी से घायल बुजुर्ग महिला को कराया भर्ती, किया एम्बुलेंस मैन: हंसराज यादव ने रक्तदान

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। एम्बूलेंस मैन के नाम से जिले में जाने वाले जिलापंचायत सदस्य समाजसेवी हंसराज यादव की समाजसेवा के कार्यो से हर कोई परिचित हैं। धम्मौर थानाक्षेत्र के ग्राम निगोलिया चौराहे पर छुट्टा जानवरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गयी थी जैसे ही एम्बुलेंस मैन हंसराज को पता चला उन्होंने घायल महिला को जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया।मगर डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

यादव ने घायल महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुचें और वहां भर्ती करवाया डाक्टरों ने चोट लगने के कारण खून ज्यादा निकल जाने की बात बताई। हंसराज यादव ने जहां सुल्तानपुर से लेकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया वहीं खुद एंव उनके साथ रहने वाले रघुवंश यादव ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई।कमला प्रसाद कोरी की पत्नी विपता बुजुर्ग महिला के रुप में पहचान हुई।

जिलापंचायत सदस्य हंसराज यादव ने कहां आएदिन इसीतरह से घटनाए हो रही हैं मगर कोई सुध लेने को तैयार नहीं रहता हैं। गौशालाओं में यदि सड़कों पर घूम रहें छुट्टा मवेशियों को रख दिए जाए तो आम आदमी के साथ ऐसी घटनाएं शायद न हो मगर शासन एंव प्रसाशन की लापरवाही के चलते आएदिन लोग चोटिल हो रहें हैं। यादव ने कहां जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर हम लोग छुट्टा मवेशियों के निराकरण और उन्हें गौशालाओं में रखवाने के लिए ज्ञापन देने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button