हाई प्रोफाइल मैच के लिए पुलिस अलर्ट, शहर में शांति और सुरक्षा पर खास नज़र

India vs pakistan asia cup match news: देहरादून में रोमांच चरम पर, होटल-रेस्त्रां में बिग स्क्रीन तैयार

India vs pakistan asia cup match news: Ind vs Pak के बीच होने वाले एशिया कप के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले देहरादून में क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखते ही बनता है। 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी, और अब करीब सात महीने बाद एक बार फिर यह जंग क्रिकेट के मैदान में देखने को मिलेगी।

रविवार को होने वाला यह मैच सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि देहरादून के खेलप्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। शहर भर में उत्साह की लहर है। कई रेस्तरां, होटल और स्पोर्ट्स क्लब्स ने विशेष इंतज़ाम किए हैं, ताकि दर्शक बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद उठा सकें।

स्थानीय निवासियों को भरोसा है कि भारतीय टीम इस बार भी अपने अजेय क्रम को कायम रखेगी। कई क्रिकेट फैंस ने पहले से ही जीत की खुशी में मिठाइयों और आतिशबाज़ी की व्यवस्था कर रखी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक बार फिर पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया जाएगा। (India vs pakistan asia cup match news)

इन दो खिलाड़ियों से ज्यादा उम्मीदें (India vs pakistan asia cup 2025)

क्रिकेट प्रेमियों को भरोसा है कि इस मैच में उपकप्तान शुभमन गिल और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बड़ी पारियां खेल सकते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर संजू सैमसन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से भी चौकों-छक्कों की उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें-एशिया कप में ये खास रिकॉर्ड ind-pak नहीं बल्कि श्रीलंका के नाम

वहीं गेंदबाज़ी विभाग में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की भूमिका अहम मानी जा रही है। देहरादून के प्रशंसकों का कहना है कि ये दोनों गेंदबाज़ पाकिस्तान के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

मैच देखने के लिए विशेष इंतज़ाम (India vs pakistan asia cup live)

देहरादून की प्रमुख क्रिकेट एकेडमियों में मैच देखने का विशेष इंतजाम किया गया है। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के ऑडिटोरियम में भी इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट (India vs pakistan asia cup live) किया जाएगा। एकेडमी के चेयरमैन रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन ने बताया कि जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है, उस समय प्रशंसकों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। इसीलिए हर बार बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की जाती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस रहेगी सतर्क

जहां एक ओर शहर का माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खुफिया विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है और सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें।

Related Articles

Back to top button