क्या LPG की कमी के चलते भारत में पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा, अब पीएम मोदी के मंत्री का बयान चर्चा में

India lockdown news: एलपीजी की कमी के मद्देनजर देश में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की अफवाहों के बीच मोदी सरकार ने शुक्रवार को इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सार्वजनिक आवाजाही या आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी के लिए शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहना महत्वपूर्ण है।
हरदीप सिंह पुरी ने सभी से शांत रहने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया और लोगों को ऐसी स्थिति में अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी, जो “गैरजिम्मेदाराना और हानिकारक” हो सकती हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि वैश्विक स्थिति में निरंतर बदलाव हो रहे हैं और हम ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और आवश्यक वस्तुओं से संबंधित घटनाक्रमों पर वास्तविक समय के आधार पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने नागरिकों के लिए ईंधन, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण आपूर्तियों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हम उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत ने वैश्विक समस्याओं के सामने निरंतर डटकर सामना किया है और हम समयबद्ध, सक्रिय और समन्वित तरीके से कार्य करना जारी रखेंगे।
टोल टैक्स में होने वाली है 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें किस एक्सप्रेसवे पर होने जा रहा है बदलाव
मोदी के मंत्री ने कहा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के विचार में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे समय में ये जरूरी है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। ऐसी स्थिति में अफवाहें फैलाना और दहशत पैदा करना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।
कैसे बिगड़ गई थी स्थित
पूर्ण लॉकडाउन को लेकर भ्रम की स्थिति तब पैदा हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संसद में अपने संबोधनों के दौरान “तैयारी” का जिक्र किया, जो उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद और उनके संभावित आर्थिक प्रभाव के संदर्भ में दिए थे।


