IND vs SA: इंडिया को बड़ा झटका! गिल दूसरे टेस्ट से बाहर, जानें नया कैप्टन कौन

IND vs SA 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, कप्तान शुभमन गिल को आराम।

IND vs SA 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को गुवाहाटी टेस्ट के लिए आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम से सलाह लेने के बाद वे मेडिकल सलाह लेने मुंबई चले गए हैं। गिल की गैरमौजूदगी में अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। वे अभी उप-कप्तान हैं।

गिल को आराम करने की सलाह दी गई

22 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले गिल शुक्रवार (21 नवंबर) को टीम छोड़कर मुंबई चले गए। गिल 19 तारीख को टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे, लेकिन 20 तारीख को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। खबर है कि गिल अगले दो-तीन दिन मुंबई में आराम करेंगे और फिर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से इलाज कराएंगे। उनकी फिटनेस पर जल्द ही और जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, कहा जा रहा है कि उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) जाने की जरूरत नहीं है।

जानें चेन्नई के खिलाफ कैसा है sanju samson का आईपीएल रिकॉर्ड

पंत करेंगे लीड

पहले टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार के बाद गुवाहाटी में होने वाला ये मैच सीरीज़ बचाने के लिए बहुत ज़रूरी होगा। गिल के टीम में न होने की वजह से ऋषभ पंत को लीड करने की ज़िम्मेदारी दी गई है। साथ ही टीम मैनेजमेंट को फ़ाइनल 11 खिलाड़ियों को लेकर कुछ कड़े फ़ैसले लेने होंगे। युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की रेस में सबसे आगे हैं। गुवाहाटी की लाल मिट्टी की पिच से बाउंस और स्पिन में मदद मिलने की उम्मीद है। भारतीय टीम अब सीरीज़ बचाने के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button