गर्मियों की भीषण लू के दौरान क्या करें और क्या न करें
prevention from heat stroke: देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव जैसे हालात के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। जानिए गर्मियों में सेहतमंद रहने के आसान टिप्स।

prevention from heat stroke: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। कुछ इलाकों में हालात ऐसे बन रहे हैं जो लोगों को हीटवेव जैसी स्थिति का अहसास करा रहे हैं। बढ़ती तपिश के कारण लोगों की रोज़मर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ने लगा है।
स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं ताकि तेज़ गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।
दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें
डॉक्टरों और अधिकारियों का कहना है कि सुबह करीब 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धूप सबसे अधिक तीखी होती है। इस दौरान बाहर निकलना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में जरूरी काम सुबह जल्दी या शाम के समय करने की सलाह दी जा रही है।
शरीर में पानी की कमी का खतरा
गर्म मौसम में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। इससे शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार तेज़ धूप से घर लौटने के तुरंत बाद स्नान करने से बचना चाहिए क्योंकि शरीर को सामान्य तापमान में आने के लिए थोड़ा समय चाहिए।
गीले कपड़े बदलना जरूरी
पसीने से भीगे कपड़े लंबे समय तक पहनकर रखना भी सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे कपड़े बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए घर पहुंचने के बाद जल्द से जल्द साफ और सूखे कपड़े पहनना बेहतर होता है।
बहुत ठंडा पानी पीने से बचें
तेज गर्मी से लौटने के बाद तुरंत बर्फ जैसा ठंडा पानी पीना भी नुकसानदेह हो सकता है। इससे गले में समस्या या जलन होने का खतरा रहता है। इसी तरह एसी और कूलर का जरूरत से ज्यादा उपयोग करने से भी शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
नया स्मार्टफोन खरीदने का ‘2610’ फॉर्मूला, इसे जान लिया तो कभी खाली नहीं होगी जेब
खानपान में बरतें सावधानी
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में तला हुआ और अधिक मसालेदार भोजन कम करना चाहिए। इस तरह का खाना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है और पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।



