IND vs SA पहला टेस्ट: जुरेल चमके, क्या 39 साल में पहली बार टीम इंडिया की ऐसी तस्वीर देखने को मिलेगी
IND vs SA 1st Test: 14 नवंबर से शुरू हो रही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज़ में ध्रुव जुरेल की शानदार शतकीय पारी ने टीम इंडिया में अपनी जगह लगभग पक्की कर दी है।
IND vs SA 1st Test: 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ शुरू हो रही है। इस सीरीज़ से पहले, जुरेल ध्रुव ने दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के विरुद्ध दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत ‘ए’ के लिए दोनों पारियों में शतक जड़े। उनके शतक के बावजूद, भारत ‘ए’ 400 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुँच पाया। दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ ने 417 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया। टीम इंडिया की निराशा के बावजूद ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध आगामी सीरीज़ के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच
ये देखना दिलचस्प होगा कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में किसे शामिल किया जाएगा। आइए यहां जानें कि ‘ध्रुव’ के चमकते सितारे की बदौलत टीम में किसे शामिल किया जाएगा?
इसके साथ ही 39 साल बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद जो कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, उसकी खास बात ये है कि ध्रुव जुरेल ने अपने पिछले 8 प्रथम श्रेणी मैचों में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दो मैचों की सीरीज़ में उन्हें नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन है। उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए, यह लगभग तय है कि वह दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पहले टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलते नज़र आएंगे।
जडेजा-संजू की अदला-बदली में ब्रेविस बने विलेन, जानें क्यों राजस्थान ने कर दी ये नामुमकिन मांग
इस दौरे में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत पहला विकल्प हैं। चूँकि वह टीम के उप-कप्तान हैं, इसलिए उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना भी तय है। अगर ध्रुव जुरेल को उनके साथ प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो टीम इंडिया को 39 साल बाद टेस्ट मैदान में दो प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज देखने को मिलेंगे। इससे पहले 1986 में दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज किरण मोरे और चंद्रकांत पडिंत एक ही टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में नज़र आए थे।
‘ध्रुव’ के चमकते सितारे की वजह से कौन होगा बाहर
ध्रुव जुरेल वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दोनों मैचों में खेले थे। लेकिन पंत की टीम में वापसी से टीम प्रबंधन के लिए उन्हें टीम में बनाए रखना एक बड़ी समस्या है। वह साई सुदर्शन और नितीश कुमार रेड्डी, जिन्हें टीम में तीसरा स्थान दिया गया है, इसमें से किसी एक की जगह टीम में रह सकते हैं। नितीश कुमार रेड्डी का स्थान ज़्यादा ख़तरे में है। अंत में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन किसे उतारता है।



