प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, शिशु के विकास पर पड़ेगा बुरा असर

Pregnancy Tips in Hindi: प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज मिलते ही महिलाओं की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आ जाता है। हर होने वाली मां अपने बच्चे की सेहत को लेकर फिक्रमंद रहती है। मेडिकल साइंस के अनुसार, गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीने (फर्स्ट ट्राइमेस्टर) सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और नाजुक होते हैं, क्योंकि इसी दौरान गर्भ में शिशु के अंगों का तेजी से विकास शुरू होता है।

ऐसे में आपके खानपान और रोजमर्रा की आदतों में हुई एक छोटी सी चूक भी शिशु के लिए हानिकारक हो सकती है। महिलाओं की इन्हीं चिंताओं को दूर करने के लिए मशहूर डॉक्टर वैदेही मराठे ने कुछ ऐसी आम गलतियों के बारे में आगाह किया है, जिनसे हर गर्भवती महिला को बचना चाहिए।

डॉक्टर की चेतावनी: शुरुआती गर्भावस्था में इन 5 गलतियों से बचें

  • शराब का सेवन बिल्कुल बंद करें: गर्भावस्था का पता चलते ही शराब से पूरी तरह दूरी बना लें। इसका सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को गंभीर रूप से बाधित कर सकता है।

  • धूम्रपान और धुएं से रहें दूर: सिगरेट या बीड़ी का धुआं मां और शिशु दोनों के लिए जहर के समान है। एक्टिव स्मोकिंग के साथ-साथ पैसिव स्मोकिंग (अगर आपके आस-पास कोई धूम्रपान कर रहा है) से भी बचना बेहद जरूरी है।

  • चाय-कॉफी की मात्रा करें सीमित: अगर आपको चाय या कॉफी पीने की लत है, तो इस पर तुरंत कंट्रोल करें। डॉ. वैदेही के अनुसार, अधिक कैफीन वाले पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन नुकसानदायक है। पूरे दिन में कैफीन की मात्रा 200 मिलीग्राम से कम ही रखनी चाहिए।

  • कच्चे और अधपके भोजन से परहेज: शुरुआती प्रेग्नेंसी में कभी भी कच्चा या अधपका मांस, बिना उबला हुआ दूध या अनपाश्चुरीकृत डेयरी उत्पाद न खाएं। इसके अलावा, बिना धोए फल और सब्जियों का सेवन भी न करें, क्योंकि इनमें खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं जो संक्रमण फैला सकते हैं।

मिनटों में छूमंतर होगी सारी टेंशन, अपनाएं ये 3 अचूक साइकोलॉजिकल ट्रिक्स और पाएं तुरंत राहत

  • बिना डॉक्टरी सलाह के न लें कोई दवा: सर्दी, जुकाम या सिरदर्द होने पर अपनी मर्जी से कोई भी पेनकिलर या एंटीबायोटिक न लें। यहां तक कि कोई भी जड़ी-बूटी, आयुर्वेदिक काढ़ा या सप्लीमेंट बिना अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) से पूछे बिल्कुल न खाएं।

Related Articles

Back to top button