IND vs NZ ODI 2026: हार के बाद शुभमन गिल का फूटा गुस्सा, बताया आखिर कहां हुई टीम से चूक
IND vs NZ ODI 2026: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सात विकेट से हार का सामना किया जिससे सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने डैरिल मिचेल और विल यंग की शानदार साझेदारी से मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। इस हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम की कमियों पर खुलकर बात की और हार के कारणों पर प्रकाश डाला।
गिल ने बताई हार की वजह
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन (IND vs NZ) में कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि मैच के मध्य हिस्से में गेंदबाजों ने दबाव नहीं बना पाया जो हार का मुख्य कारण बना। गिल ने कहा “हमने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की मगर मिडिल ओवर्स में विकेट लेने में नाकाम रहे। इस दौरान जब पांच फील्डर अंदर होते हैं तो विकेट लेना और मुश्किल हो जाता है। बल्लेबाज सेट हो जाते हैं और फिर उन्हें आउट करना आसान नहीं होता।”
उन्होंने यह भी माना कि भारत को मध्य ओवरों में और अधिक सख्त गेंदबाजी करने की आवश्यकता थी।
भारत के कप्तान ने इस बात को भी माना कि उनकी टीम 50 ओवरों में और बेहतर स्कोर खड़ा कर सकती थी। गिल ने कहा “हमने पहले 10 ओवरों में शानदार गेंदबाजी की मगर बाद के ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने में सहूलियत मिली। यदि हम मिडिल ओवर्स में साहसिक गेंदबाजी करते तो शायद परिणाम अलग होता।”
16 साल के करियर और 7 वर्ल्ड कप खिताब के बाद क्रिकेट को कहा अलविदा
हार का एक कारण ये भी
शुभमन गिल ने हार में एक और महत्वपूर्ण कारण की ओर इशारा किया फील्डिंग की चूक। उन्होंने कहा “यदि आप मौके गंवाते हैं तो इस फॉर्मेट में हार अपरिहार्य हो जाती है। हम फील्डिंग में सुधार के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं मगर महत्वपूर्ण मौकों पर की गई चूक ने हमें महंगा पड़ी।”



