iPhone 17 खरीदने पर कितनी होगी EMI, जानें बैंक और कैशबैक ऑफर्स!
iPhone 17 अब बिक्री में! EMI ₹12,983/माह से, ₹64,000 तक एक्सचेंज, ₹6,000 कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे शानदार ऑफर्स पाएं |

iphone 17 emi price: Apple ने हाल ही में चर्चित iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की है और इसकी बिक्री आज (19 सितंबर, 2024) से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। पहली सेल में iPhone 17 सीरीज़ पर आकर्षक और महत्वपूर्ण ऑफर्स उपलब्ध कराए गए हैं, जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इस सेल में ग्राहकों को कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिनमें अलग अलग बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
इस बीच नौ सितंबर को Apple ने अपने अवे ड्रॉपिंग प्रोग्राम में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की, जिसमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे चार मॉडल शामिल हैं। तो आज से खरीद के लिए उपलब्ध iPhone 17 पर ग्राहकों के पास विशेष ऑफर्स और EMI विकल्पों के साथ एक प्रीमियम फोन खरीदने का मौका है।
iPhone 17: बैंक ऑफर्स और कैशबैक
अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड का उपयोग करके Apple वेबसाइट और स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये तक की तत्काल छूट मिलेगी। छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- 40% पार्ट्स सस्ते होंगे! सर्विसिंग बिल में भी राहत; GST में कटौती के बाद मेंटेनेंस होगा आसान
iPhone 17: EMI प्लान और एक्सचेंज ऑफर
- iphone 17 emi price 12,983 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली किश्त पर खरीदा जा सकता है।
- iPhone Air 19,150 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली EMI पर उपलब्ध है।
- आइफोन 17 Pro और Pro Max को 21,650 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली EMI पर खरीदा जा सकता है।
- एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक 64,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
रिटेलर ऑफर और छूट
- इनग्राम माइक्रो: iPhone 17 पर 6,000 रुपये और अन्य मॉडलों पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक, साथ ही 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प।
- क्रोमा और विजय सेल्स: iPhone 17 पर 6,000 रुपये और अन्य मॉडलों पर 4,000 रुपये की छूट। विजय सेल्स पर EMI 4,471 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।
- रेडिंगटन: iPhone 17 पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक और 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। प्रो और एयर मॉडल पर 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।



