क्या सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, विशेषज्ञों ने बताई असल बात

hot water bath in winter: सर्दियों में नहाने को लेकर आम मिथकों और भ्रांतियों को जानें। क्या सच में गर्म पानी हड्डियों को कमजोर करता है? विशेषज्ञों से जानें सही तरीका।

hot water bath in winter: ठंड में अक्सर लोग नहाने के लिए बहाने ढूंढ़ते हैं। इस सीजन में नहाना सचमुच एक चुनौती बन सकता है और कई मर्तबा लोग इस वजह से इसे टालते भी हैं। वहीं जो लोग नियमित नहाते हैं, वे आमतौर पर गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, ताकि सर्दी से बच सकें। मगर गर्म पानी से नहाने को लेकर कई मिथक फैले हुए हैं। क्या सच में गर्म पानी हड्डियों के लिए हानिकारक है? आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञों की राय।

क्या गर्म पानी हड्डियों के लिए हानिकारक होता है

गर्म पानी से नहाने को लेकर अक्सर यह दावा किया जाता है कि इससे हड्डियों में मौजूद कैल्शियम खत्म हो जाता है और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। मगर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुलक वात्स्य ने इस बात को सिरे से नकारा है। उनका कहना है कि गर्म पानी से नहाने का हड्डियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हड्डियों की मजबूती का मुख्य आधार है: सही आहार, विटामिन डी का स्तर, कैल्शियम और प्रोटीन की खपत और शारीरिक गतिविधि। इसलिए नहाने का पानी चाहे ठंडा हो या गर्म, हड्डियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।

रोज नहाने की आदत को बनाएं

डॉक्टरों का मानना है कि सर्दियों में भी नहाना एक अच्छी आदत है जो शरीर की सफाई और हाइजीन को बनाए रखती है। ठंड का बहाना बनाकर न नहाना कोई वैज्ञानिक आधार नहीं रखता। हालांकि जो लोग असंतुलन या बैलेंस से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं या जिन्हें गिरने का डर होता है, उन्हें डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि वे सप्ताह में दो से तीन बार ही नहाएं।

क्या ज्यादा गर्म पानी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है?

गर्म पानी से हड्डियां कमजोर नहीं होतीं मगर अत्यधिक गर्म पानी से नहाना त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। बहुत ज्यादा गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को हटा देता है, जिससे त्वचा में सूखापन, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। और तो और लंबे समय तक बहुत गर्म पानी से नहाने से रक्तचाप कम होने का खतरा भी होता है जो खासकर बुजुर्गों और दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए चिंता का सबब हो सकता है।

क्या आप भी इन 5 आदतों को रोज अपनाते हैं, ये लिवर को पहुंचा रहीं नुकसान

सर्दियों में नहाने का सही तरीका

विंटर में नहाने का सबसे सही तरीका है पानी को अधिक गर्म न रखें। पानी का तापमान ऐसा होना चाहिए कि न तो वह बहुत ठंडा हो और न ही बहुत गर्म। नहाने के बाद त्वचा को अच्छे से सुखाकर, एक अच्छा मॉइश्चराइज़र या तेल लगाना चाहिए ताकि स्किन में नमी बनी रहे और सूखने की समस्या से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button