क्या आप भी इन 5 आदतों को रोज अपनाते हैं, ये लिवर को पहुंचा रहीं नुकसान

Liver Damaging Habits: लिवर के स्वास्थ्य को बचाने के लिए 5 खतरनाक आदतों से बचें। जानें कि कैसे गलत खानपान और जीवनशैली फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं और लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय।

Liver Damaging Habits: आजकल लिवर से जुड़ी शिकायतों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है, और इसमें खासतौर पर फैटी लिवर की समस्या तेजी से आम होती जा रही है। हर तीन में से एक वयस्क इस बीमारी से प्रभावित है। इसका मुख्य कारण गलत खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली है। डॉक्टर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसी आदतों की जानकारी दी, जिन्हें हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं। ये आदतें लिवर के लिए धीमे जहर की तरह काम करती हैं।

पहली आदत

ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि बाजार में मिलने वाले फ्रूट जूस और स्वीट ड्रिंक्स हेल्दी होते हैं। कई लोग इन्हें रोज़ाना अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं, खासकर बच्चों के लिए। हालांकि, डॉक्टर के अनुसार, इन पेय पदार्थों में बहुत ज्यादा फ्रुक्टोज होता है, जो सीधे लिवर पर फैट जमा करने का काम करता है।

दूसरी आदत

पैकेटबंद स्नैक्स जैसे चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और अचार, जिनमें अत्यधिक नमक होता है, वे लिवर के लिए बेहद नुकसानदायक हैं। डॉक्टर का कहना है कि नमक की अधिक मात्रा लिवर फाइब्रोसिस (लिवर में सूजन और नुकसान) के खतरे को दोगुना कर देती है। ऐसे में लिवर की सुरक्षा के लिए इन जंक फूड्स से बचना जरूरी है।

तीसरी आदत

अक्सर लोग बिना डॉक्टर की सलाह के नेचुरल सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट, शतावरी, गिलोय और ब्राह्मी जैसे सप्लीमेंट्स को लोग बेझिजक खा लेते हैं, सोचते हैं कि ये नुकसान नहीं कर सकते। लेकिन ऐसा करना लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर का सुझाव है कि इन सप्लीमेंट्स का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

चौथी आदत

हमारी जीवनशैली का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। आजकल लोग ज्यादातर समय बैठकर काम करते हैं, जिससे शारीरिक गतिविधियों की कमी हो जाती है। इस तरह की जीवनशैली मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाता है, जो लिवर में फैट जमा होने का कारण बनता है। इसलिए फिजिकल एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है।

इन लोगों को कॉफी पीने से करना चाहिए परहेज, पी तो हो जाएगी काफी दिक्कत

पांचवी आदत

प्रोसेस्ड मीट का सेवन लिवर के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है। इनमें मौजूद नाइट्रेट्स और अन्य केमिकल्स लिवर में सूजन (इंफ्लेमेशन) को बढ़ा सकते हैं और फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं। डॉक्टर शालिनी के मुताबिक, इन पदार्थों का सेवन कम से कम करना चाहिए, ताकि लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखा जा सके।

Related Articles

Back to top button