पूरे देश में कीमतें बढ़ीं, लेकिन सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल डीजल कहां मिलेगा, लिस्ट देखें

Petrol Diesel Rate 2026: देशभर में 15 मई से ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर ₹3.14 बढ़ी है, जबकि डीज़ल ₹3.11 महंगा हो गया है। प्रीमियम पेट्रोल भी अब ₹105.14 से ₹107.14 प्रति लीटर तक बिक रहा है, जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग है।
इस बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। रोज़मर्रा की यात्रा और वाहनों का खर्च बढ़ जाएगा। खासकर उन लोगों के लिए जो रोज़ वाहन चलाते हैं, जैसे काम करने वाले पेशेवर, स्कूल जाने वाले छात्र और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करने वाले लोग।
शहरवार पेट्रोल रेट्स
- नई दिल्ली: ₹97.77 प्रति लीटर
- मुंबई: ₹106.64 प्रति लीटर
- कोलकाता: ₹108.74 प्रति लीटर
- चेन्नई: ₹103.90 प्रति लीटर
- बेंगलुरु: ₹106.17 प्रति लीटर
- जयपुर: ₹108.19 प्रति लीटर
- पटना: ₹108.55 प्रति लीटर
देश के बड़े शहरों में नोएडा में पेट्रोल सबसे सस्ता है, ₹90.04 प्रति लीटर। वहीं हैदराबाद में यह ₹110.89 और तिरुवनंतपुरम में ₹110.75 तक पहुंच गया है।
डीज़ल के रेट्स
- नई दिल्ली: ₹90.67 प्रति लीटर
- मुंबई: ₹93.14 प्रति लीटर
- कोलकाता: ₹95.13 प्रति लीटर
- चेन्नई: ₹95.47 प्रति लीटर
- बेंगलुरु: ₹94.10 प्रति लीटर
- हैदराबाद: ₹98.96 प्रति लीटर
- लखनऊ: ₹90.87 प्रति लीटर
दिल्ली में डीज़ल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया है। इसकी वजह से ट्रक और बस ऑपरेटरों के खर्च में भी इजाफा होगा, जिससे सामान और यात्रा की लागत बढ़ सकती है।
ईंधन बढ़ोतरी के पीछे का कारण
पिछले साल रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत में ईंधन की बढ़ोतरी को तेल कंपनियों ने कुछ समय के लिए स्थिर रखा था। अब, ईरान और अमेरिका-इज़रायल गठबंधन के बीच चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 50% से अधिक बढ़ गई हैं। इसके दबाव में भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने बढ़ाईं ब्याज दरें, होम लोन और कार लोन की EMI होंगी और महंगी
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे आम लोगों की रोज़मर्रा की यात्रा और बजट पर असर पड़ेगा। वाहन चलाने वाले हर वर्ग को अब अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है।



