Hindi Etawah news: पुलिस दल ने किया सड़कों पर पैदल मार्च

आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास

Hindi Etawah news: त्योहारों और यहाँ चल रहे रामलीला महोत्सव के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर को स्थानीय पुलिस ने नगर की सड़कों और बाजार में पैदल मार्च कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया।

साथ ही पैदल मार्च के दौरान यहां बाजार में खरीदारी करने आई सड़क पर दिखी महिलाओं से स्वयं क्षेत्राधिकारी ने रूबरू होकर मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला आपातकालीन सहायता नंबरों के बारे में जानकारी दी।

त्योहारों के माहौल और रामलीला आयोजनों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को नगर में सघन पैदल गश्त की। इस अभियान की अगुवाई क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने की, जिसमें उन्होंने खुद सड़कों पर उतरकर लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें- Etawah crime news: ईंट से सिर कुचल कर प्रदीप की गई थी हत्या

दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित किया और कहा कि कहीं भी कोई संदिग्ध या अराजक प्रतीत हो तो तुरंत थाने को सूचित करें वहीं दुकानदारों से अपील की कि आप सभी लोग सहयोग करें और किसी भी तरीके से सड़क पर अतिक्रमण न होने दें अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।वहीं यातायात नियमों का पालन नही करते पाए गए वाहन चालक और वाहनों का चालान भी किया गया।

ये भी पढ़ें- Etawah festival news: झूमकर निकली मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम की बारात

पैदल मार्च में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर संजय सिंह,इंस्पेक्टर बलरई दिवाकर सरोज,इंस्पेक्टर बढ़पुरा के के मिश्रा,एसआई ललित चतुर्वेदी,एसआई जितेंद्र चौधरी,एसआई शिवशंकर सिंह,एसआई उमेश पटेल आदि पुलिस अधिकारी कांस्टेबल शामिल रहे।

आपको बता दें कि इस तरह का अभियान न सिर्फ लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि पुलिस त्योहारों के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। खासकर महिलाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक करना, पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाता है।

और भी Hindi में Etawah की news पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related Articles

Back to top button