Etawah crime news: ईंट से सिर कुचल कर प्रदीप की गई थी हत्या
पुलिस ने हत्या कांड का खुलासा कर अभियुक्त किया गिरफ्तार

Etawah crime news: जसवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते गुरुवार को क्षेत्र के गांव बीरमपुर के रहने वाले 40 वर्षीय प्रदीप शाक्य पुत्र अहिवरन सिंह की उसके घर में चारपाई पर सिर कुचलकर हत्या करदी गई थी। घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए थे।
उन्हीं के आधार पर देर शाम को पप्पी उर्फ देवेंद्र पुत्र रामदास निवासी ग्राम हनुमंत खेड़ा थाना जसवंतनगर को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें-Etawah festival news: झूमकर निकली मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम की बारात
पूछताछ करने पर पहले उसने कुछ नहीं बताया। कड़ाई पूछताछ में अरेस्ट देवेंद्र टूट गया और उसने प्रदीप की हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक और हम आपस में रिश्तेदार और गहरे दोस्त थे।
इसे भी पढ़ें- मिशन शक्ति केंद्र: महिलाओं को सुरक्षा अधिकारों की दी जानकारी
बुधवार सुबह दिन से हम लोग साथ रहे और हम लोगों की शराब पार्टी चलती रही बुधवार रात को ही प्रदीप के घर शराब के नशे के दौरान हम दोनों में झगड़ा हो गया और हमने क्रोध में आकर प्रदीप के सिर पर ईट के प्रहारों से उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट और उसकी खून से सनी शर्ट को बरामद किया है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर गिरफ्तार अभियुक्त पप्पी उर्फ देवेंद्र को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
उपरोक्त घटना Etawah की नई crime news है।
—————————————————————————————————
नाबालिग किशोरी को भगा लाया युवक, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश की शुरू
Etawah crime news: जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गाँव से 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कटेखेड़ा गाँव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। किशोरी के पिता ने मामले की जानकारी थाने में दी।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक शिवम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को बरामद करने और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहा है।



