वोट चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला
राहुल गांधी के आरोपों को मीडिया रिपोर्ट ने किया प्रमाणित: अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर। कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मामले को लेकर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया, जिसकी जानकारी दो दिन पूर्व में ही कांग्रेस ने 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सड़कों पर निकले। जुलूस लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, मेडिकल कॉलेज के सामने से होते हुए रोडवेज बस स्टेशन, विकास भवन और तिकोनिया पार्क होकर हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने धरना देकर जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। तिकोनिया पार्क के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। पुतला दहन रोकने के प्रयास में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी बनी रही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। यदि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी के मामले को लेकर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किये हैं, वर्तमान समय में एक मीडिया रिपोर्ट ने जो खुलासा किया उसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों को सत्य साबित कर दिया है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश की जनता अपने मताधिकार के जरिए सरकार चुनती है। यदि किसी भी स्तर पर मतदाता के अधिकार से खिलवाड़ होता है तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से उठ रहे सवालों का जवाब देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का वोट है। वोट को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा व जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों को लेकर है। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट होने तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से संबंधित अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण नंदलाल मोर्य,विनोद पांडेय, राम भवन पांडेय, चंद्रभान सिंह, हाजी इरफान, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, देवेंद्र पांडेय,जनेश्वर उपाध्याय, हर्ष नारायण शुक्ल, राहुल मिश्र,वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, वरुण मिश्र, राजेश तिवारी, जफर खान, उमाकांत मिश्र, अवधेश मिश्र, सियाराम तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, कुमारी निकलेश सरोज, शर्मिला गौतम, कमलनयन वर्मा, सुरेश चंद्र मिश्र, इंद्रकेश शर्मा, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, आवेश अहमद, अतीक अहमद, मोहित तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार,अरुण तिवारी, अतहर नवाब, श्रीराम यादव, हामिद राईनी, समरजीत यादव, रामकिशोर, सहवाज खान,अरबाज खान, विजयपाल, मोहसिन सलीम, सलाहुद्दीन हाशमी, विनोद कुमार गौतम, विवेक श्रीवास्तव, जाकिर हसन, सियाराम वर्मा, अवधेश गौतम, मोहम्मद इरफान, जफीर अहमद,जयप्रकाश पाठक, ओमप्रकाश दुबे, नफीस पठान, आमिर पठान, रब्बन हाशमी, अतिउल्लाह अंसारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हृदय नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय गुड्डू, विश्वनाथ मिश्र, मो. कमर खान,राजकुमार गौतम, हौशिला प्रसाद कनौजिया, गुड्डू जायसवाल, राजेंद्र तिवारी, इमरान अहमद, जावेद अख्तर, निजामुद्दीन गुड्डू, सुनील गौतम, जयराज गौतम, रियाज अहमद, हाजी फिरोज अहमद, रामशरण गौतम, सलाहुद्दीन हाशमी, रविकांत मणि त्रिपाठी, इकराम खान, विनय त्रिपाठी, रणवीर सिंह, धर्मराज मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला,पंकज कुमार मिश्र, शिवांशु जायसवाल, चंद्रभान तिवारी, शीतला साहू, रामकरण यादव, मुकेश तिवारी, पारसनाथ यादव, पवन मिश्र, कृष्ण तिवारी, तेज बहादुर तिवारी सहित सैकड़ो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



