खतरनाक मगरमच्छ को अपने हाथों से खिलाया खाना, देखें वीडियो

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. इंटरनेट की दुनिया में खतरनाक जानवरों के ढेर सारे वीडियो मौजूद हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स विशाल मगरमच्छ को खाना खिलाता हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो ऑस्ट्रेलियाई के टीवी प्रजेंटर मैट राइट का है, जो मगरमच्छ पर आधारित मशहूर शो आउटबैक रैंगलर में नजर आते हैं।

इस वीडियो में मैट एक पानी के गड्ढे के पास दिख रहे हैं। पानी में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं होती है। मैट अपने हाथ में मांस का बड़ा टुकड़ा लेकर पानी के पास जाते हैं। तभी एक विशाल मगरमच्छ अंदर से निकलकर आता है और मैट की तरफ लपकता है। मैट थोड़ा पीछे हटते हैं और फिर मांस का टुकड़ा मगरमच्छ के मुंह में डाल देते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हाल ही में unilad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे एक दिन में लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 50 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं। मैट को मगरमच्छ को हैंडल करने का अच्छा अनुभव है।

 

वीडियो पर ढेर सारे मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यकीन ही नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि सोचो अगर वो शख्स फिसलकर गिर जाता तो क्या होता? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर मगरमच्छ मांस की जगह उसका हाथ खा जाता तो?

 

Related Articles

Back to top button