रामलीला महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू
गुरुवार 8 अक्टूबर को निकलेगी भोले शंकर की ऐतिहासिक बारात

भरथना,इटावा। भरथना में आगामी 8 अक्टूबर दिन गुरुवार को शंकर बारात का आयोजन होना है। इसके बाद होने वाले रामलीला महोत्सव में मंचन को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। रामलीला समिति के अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं।
रामलीला मंचन स्थल पर साफ-सफाई, मंच निर्माण,सजावट और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के मंचन को लेकर कलाकार भी अभ्यास में जुटे हुए हैं। पात्रों के संवाद और अभिनय को बेहतर बनाने के लिए रिहर्सल की जा रही है।
समिति के अध्यक्ष रोहित यादव ने बताया कि रामलीला को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को समय से पूरा किया जा रहा है। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
8 अक्टूबर दिन गुरुवार को होने वाली शंकर बारात को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शंकर बारात के बाद रामलीला मंचन शुरू होगा,जिसे लेकर लोगों में अभी से उत्सुकता देखने को मिल रही है। आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।



