सपा सरकार बनने पर युवाओं को नौकरियों के मिलेंगे अवसर: विधायक
वर्तमान सरकान ने युवाओं को रोजगार के लिए भटकाया है:राघवेंद्र गौतम

भरथना,इटावा। समाजवादी पार्टी के भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम ने कहा है कि प्रदेश में सपा मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनने वाली सपा सरकार में शिक्षित युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर मिलेंगे,उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सपा सरकार नौकरियों का पिटारा खोल देगी,ताकि कोई शिक्षित युवा बेरोजगार न रह सके।
सपा विधायक श्री गौतम गुरुवार को विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मोढी में शौर्य ऊर्जा से संचालित नवीन दादा आटा चक्की कारखाना का फीता काट कर शुभारंभ करने पहुंचे थे।
इस मौके पर मौजूद ग्रामीण जनता को विधायक श्री गौतम ने बताया कि देश और प्रदेश की वर्तमान सरकारों ने शिक्षित युवाओं की सरकारी नौकरियों के अवसर शून्य कर दिए,और अन्य नौजवानों को रोजगार के लिए भटकने पर मजबूर कर दिया है।
जिसके कारण शिक्षित युवाओं को बैंक आदि पूंजीपतियों से कर्ज लेकर अपने रोजगार खुद संचालित करने पड़ रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से आवाह्न किया है आगामी चुनावों में ऐसी निर्दयी सरकार को उखाड़ फेंके और नौकरी रोजगार देने वाली सपा की सरकार बनाने में एक जुट हो जाएं।
उन्होंने एक जज द्वारा बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहने पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार में ऊंची सीटों पर गंदी मानसिकता वाले लोग बैठे हैं जिन्हें इंसान भी अब कॉकरोच लगने लगे हैं। उन्होंने सरकार से ऐसी गंदगी को साफ करने की मांग की है।
इससे मौके पर आटा चक्की कारखाना के संचालक रामपाल सिंह बाथम,संदेश, अनुज और उपदेश,अवधेश आदि ने मुख्यातिथि सपा विधायक राघवेंद्र गौतम और पत्रकार विजयेंद्र तिमोरी व भानु प्रताप गौतम का पुष्पहार पहनाकर और महात्मा बुद्ध का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इससे पहले मुख्यातिथि विधायक श्री गौतम ने दादा आटा चक्की कारखाने का फीता काटकर-शौर्य ऊर्जा मशीन का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
दादा आटा चक्की कारखाना के शुभारंभ अवसर पर दिलीप सिंह चौधरी “मोनू बाबा”,लव शाक्य,राम चंद शाक्य,रूप नारायण शाक्य,रमेश शाक्य,प्रमोद बाथम,
अनिल शाक्य,आत्मानंद यादव,राम कुमार लाला, केसरी बाबा,पंछी दिवाकर, सत्यप्रकाश आदि कई दर्जन ग्रामीण युवा महिला पुरुष मौजूद रहे।


