लखनऊ, आगरा में सोना महंगा, जानिये आजका ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 19 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दाम चढ़ गए हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 19 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दाम चढ़ गए हैं। शनिवार को सोना 49160 प्रति दस ग्राम और चांदी 55250 प्रति किलो बिकी। सोमवार को सोना 49250 प्रति दस ग्राम और चांदी 56460 प्रति किलो बिकी। कानपुर में तीन दिन बाद सोना के रेट कम हुए हैं। वहीं चांदी के दाम बढ़े हैं। शनिवार को सोना 51100 प्रति दस ग्राम और चांदी 58200 प्रति किलो में बिकी। सोमवार को सोना 52750 प्रति दस ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना के दाम में तेजी देखी गई है। जबकि चांदी के रेट कम हुए हैं। शनिवार को सोना 51900 प्रति दस ग्राम और चांदी 57750 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 50700 प्रति दस ग्राम और चांदी 57550 प्रति किलो रही। गोरखपुर में सोने के दाम बढ़े हैं। वहीं चांदी सस्ती हुई है। शनिवार को सोना 52100 प्रति दस ग्राम और चांदी 58000 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 52000 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो रही।

बरेली में सोना के दाम में कोई अंतर देखने को नहीं मिला है जबकि चांदी के रेट में उछाल आया है। शनिवार को सोना 51250 प्रति दस ग्राम और चांदी 57400 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 51250 प्रति दस ग्राम और चांदी 57800 प्रति किलो रही।

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Back to top button