ग्लेन मैक्सवेल ने पकड़ा तगड़ा कैच हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपनी बैटिंग और बॉलिंग के साथ फील्डिंग के लिए भी मशहूर हैं। मैक्सवेल मुश्किल कैच को ऐसे लपकते हैं कि वह आसान लगने लगता है।
स्टार एक्सप्रेस
डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने ऐसा कैच लपका, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गली में जिस तरह से मैक्सवेल ने मार्टिन गप्टिल का कैच लपका, वह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मैक्सवेल ने मुश्किल कैच को इतनी आसानी से लपका कि लगा ही नहीं कि यह कोई मुश्किल कैच था। बाईं ओर डाइव लगाकर मैक्सवेल ने एक हाथ से यह कैच लपका।
न्यूजीलैंड की पारी का पांचवें ओवर की चौथी गेंद थी और स्ट्राइक पर मार्टिन गप्टिल थे। मिचले स्टार्क यह ओवर फेंक रहे थे। स्टार्क की गेंद पर मार्टिन ने कट किया और गेंद हवा में गली एरिया में चली गई, जहां मैक्सवेल ने कोई गलती नहीं की।
ICYMI: Glenn Maxwell has a rare habit of making the extremely difficult look very, very easy #AUSvNZ pic.twitter.com/vw8AisJ3zy
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 6, 2022
मार्टिन 19 गेंद पर छह रन बनाकर आउट हुए। डेवोन कॉनवे (46), कप्तान केन विलियमसन (45) और टॉम लाथम (43) की पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 232 रन बनाए। मैक्सवेल ने इस मैच में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 10 ओवर में 52 रन खर्चकर उन्होंने चार विकेट चटकाए। स्टार्क ने एक जबकि जोश हेजलवुड ने तीन विकेट झटके।