घोसी में अखिलेश का बड़ा दांव; शिवपाल ने किया ऐसे नाम का एलान, विरोधियों के उड़े होश

Ghosi by-election 2026: अखिलेश यादव की पार्टी ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का चयन कर लिया है। पार्टी ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। उनके नाम का ऐलान शिवपाल यादव ने किया।

शिवपाल यादव ने कहा कि सभी सपा एकजुट होकर सुजीत सिंह को विजयी बनाएंगे। वहीं, टिकट को लेकर उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उम्मीदवार का निर्णय लिया है।

6 महीने के अंदर उपचुनाव आवश्यक

गौरतलब है कि घोसी विधानसभा सीट सुधाकर सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई थी। उनका निधन 20 नवंबर 2025 को हुआ था। नियम के अनुसार, विधायक के निधन के छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य होता है। इसी कारण से इस सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सपा ने फिर से व्यक्त किया विश्वास

ये ध्यान देने योग्य है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में घोसी सीट से सपा के टिकट पर दारा सिंह चौहान विजयी हुए थे। बाद में पार्टी से असंतुष्ट होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2023 में हुए उपचुनाव में सपा ने सुधाकर सिंह को कैंडिडेट बनाया था, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हराकर सफलता प्राप्त की थी। इस बार भी सपा ने सुधाकर सिंह के परिवार पर विश्वास जताया है।

यूपी BJP में ‘गृहयुद्ध’, क्षत्रिय vs ब्राह्मण की जंग ने हिलाया लखनऊ का सिंहासन

पार्टी का मानना है कि घोसी क्षेत्र में सुधाकर सिंह की जबरदस्त पकड़ थी और वे आवाम के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे। उनकी लोगों तक सीधी पहुंच थी और वे आम जनता से आसानी से मिलते-जुलते थे। पार्टी नेताओं का कहना है कि अभी भी आवाम की भावनाएं सुधाकर सिंह के परिवार और उनके पुत्र सुजीत सिंह के साथ जुड़ी हुई हैं। इसी कारण सपा ने किसी अन्य को टिकट देने के बजाय उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button