गाजियाबाद के विज्यांश चौधरी ने सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

नोएडा। सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 11 से 15 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में हुआ। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विज्यांश चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल (अंडर-14 वर्ग) में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्यांश चौधरी वर्तमान में गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल, शास्त्री नगर में कक्षा 9 के विद्यार्थी हैं। वे अपनी प्रैक्टिस नियमित रूप से गाजियाबाद शूटिंग क्लब, कवि नगर में करते हैं।
उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और गाजियाबाद के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। विज्यांश ने यह साबित किया है कि गाजियाबाद की नई प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रही हैं।



