सोने के दाम में उतार चढ़ाव जारी, जानिये आजका ताजा भाव

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 09 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों के रेट बढ़ गए हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 09 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों के रेट बढ़ गए हैं। गुरुवार को सोना 50670 प्रति 10 ग्राम और चांदी 54320 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। शुक्रवार को सोना 50770 प्रति 10 ग्राम और चांदी 54890 प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

कानपुर में सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं दिखा है जबकि चांदी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो रही। आगरा में सोना और चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं दिखा। गुरुवार को सोना 52250 प्रति दस ग्राम और चांदी 54750 प्रति किलो बिकी। शुक्रवार को सोना 52250 प्रति दस ग्राम और चांदी 54750 प्रति किलो बिकी।

गोरखपुर में भी सोना और चांदी के दाम में कोई अंतर नहीं दिखा है। गुरुवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो बिकी। शुक्रवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो बिकी। बरेली में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के दाम चढ़े हैं। गुरुवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 54200 प्रति किलो बिकी। शुक्रवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो बिकी।

मेरठ में सोना सस्ता हुआ है तो चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है। मेरठ में गुरुवार को सोना 52450 प्रति दस ग्राम और चांदी 55550 प्रति किलो बिकी। शुक्रवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 55900 प्रति किलो बिकी। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Back to top button