यमुना नदी से हुए नुकसान को लेकर किसानों नें डीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्या के समाधान की मांग की

बागपत में यमुना के बड़े जलस्तर ने किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है लगातार बढ़े जलस्तर से किसानों के खेतों में कटान हुआ है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. बागपत में यमुना के बड़े जलस्तर ने किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है लगातार बढ़े जलस्तर से किसानों के खेतों में कटान हुआ है। जिससे सैकड़ों बीघा जंगल यमुना में कट गया है किसानों की करीब 2500 बीघा फसल बर्बाद हुई है किसानों ने आज बागपत कलेक्ट्रेट में डीएम से शिकायत करते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।

लगातार पहाड़ों में हुई बरसात और हथिनी कुंड बैराज से यमुना में छोड़े गए पानी के बाद बागपत में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ है जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है बागपत कस्बे के किसानों कि करीब 25 सौ बीघा जमीन यमुना में बढ़े जलस्तर के चलते कटान से बह गई जिसमें फसल का भी करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है करीब ढाई सौ से 300 किसान बढ़े जलस्तर के कारण परेशान हैं।

किसानों का कहना है कि यमुना में 3 से 4 किलोमीटर लंबा एक बांध अगर प्रशासन की तरफ से बन जाए तो उनकी फसलें आने वाले समय में बच सकेंगी और कटान नहीं होगा उन्होंने जल्द प्रशासन से यमुना नदी के किनारे 3 से 4 किलोमीटर बागपत कस्बे से लेकर पाली गांव तक यमुना किनारे पर पक्का बांध बनवाने की मांग की है। सैकड़ों की संख्या में बागपत कस्बे के किसान आज कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए जल्द यमुना नदी पर बांध बनवाने और उन्हें उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button