राजकीय हाईस्कूल इसौली में प्रधानाचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील के राजकीय हाईस्कूल इसौली में प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा का विदाई एवं सम्मान समारोह भावपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य अवधेश वर्मा ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। सहायक अध्यापक अरविन्द यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में डॉ. रजनीश गुप्ता पीएचसी, जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रामधर यादव, स.अ. लाल बहादुर वर्मा, राजकीय हाईस्कूल अमरुपुर के प्रधानाचार्य नवीन कुमार सिंह, सुखपाल इंटर कॉलेज तिरहुत के प्रवक्ता राधेश्याम वर्मा, राजकीय हाईस्कूल पिपरी की प्रधानाचार्य प्रीती रानी साहू तथा स.अ. चन्द्रलेखा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



