उद्यमिता जागरूकता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम
30 नवंबर को राजकीय आईटीआई इटावा में होगा जनपद स्तरीय उद्यमिता जागरूकता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम

इटावा। युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करने और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 30 नवंबर को जनपद स्तरीय उद्यमिता जागरूकता और प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम राजकीय आईटीआई, इटावा में आयोजित होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीडीएम नाबार्ड अरुण कुमार ने इच्छुक युवाओं एवं प्रतिभागियों से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सहभागिता के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन फॉर्म में अपनी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी। प्रेम हेल्प एंड डेवलेपमेंट सोसाइटी सहयोग प्रदान करेगी।



