सांप ने काटा, फिर भी ज़िंदा; गुस्साए युवक ने कोबरा को ही चबाकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि डॉक्टरों को भी सकते में डाल दिया है। जहरीले किंग कोबरा सांप के डसने से खफा एक युवक ने ग़ुस्से में आकर पलक झपकते ही साँप को पकड़ लिया और अपने दाँतों से काटकर उसकी जान ले ली। इस चौंकाने वाली घटना में युवक की ज़िंदगी तो बच गई, पर किंग कोबरा मौके पर ही ढेर हो गया। पुनीत नाम के इस 28 वर्षीय साहसी युवक की यह हरकत अब हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल ग्राम पंचायत के पुष्पताली गाँव का यह किस्सा है। गाँव निवासी पुनीत ने जो बताया, वह किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं। बीती 4 नवंबर को वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी अचानक एक लंबा किंग कोबरा उसके पैर से लिपट गया और डस लिया।
डर की जगह फूटा ग़ुस्सा
जहां ज़हरीले सांप के काटने पर लोग घबराकर भागते हैं। वहीं पुनीत ने डरने की बजाय अपना आपा खो दिया। साँप के डसने से वह तिलमिला उठा। तुरंत, उसने अपनी पूरी ताक़त से उस ज़हरीले साँप को हाथ से दबोच लिया। ग़ुस्से में आगबबूला पुनीत ने इसके बाद जो किया, वह अविश्वसनीय है। उसने सांप की पूंछ को अपने दांतों से काट डाला।
दूध बेचने वाले पिता की बेटी बनीं IAS अधिकारी, जानें संघर्ष की कहानी
पुनीत के इस आक्रामक पलटवार से कोबरा संभल नहीं पाया और ज़मीन पर निढाल हो गया। यानी इस ख़तरनाक भिड़ंत में ज़हरीले किंग कोबरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उपचार के बाद पुनीत ख़तरे से बाहर
सांप के काटने के बाद पुनीत के पैर में तेज़ दर्द शुरू हो गया और उसे चक्कर आने लगे। आनन फानन में परिजनों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। डॉक्टरों ने आनन फानन उपचार शुरू किया और रात भर उसे अपनी निगरानी में रखा। उचित देखभाल और वक्त पर दवा पानी मिलने से युवक की सेहत में तेज़ी से सुधार आया और 5 नवंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



