युवती से छेड़छाड़-अपहरण का प्रयास: युवक गिरफ्तार

विरोध करने पर दबंग साथियों को बुलाने का आरोप

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलैयापुर में युवती से छेड़खानी और अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

ग्राम बलैयापुर निवासी शिवानी पुत्री महेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे नगरा गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर निखिल पुत्र सतीश चंद्र निवासी बलैयापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले के विवेचक उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Back to top button