बूथों के बेहतर प्रबंधन से ही जीतेंगे विधानसभा : इ. वीरेंद्र

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि बूथों पर पार्टी के समर्थक मतदाताओं की संख्या बढ़ाने हेतु समाजवादी पार्टी की अधिक से अधिक सदस्यता डिजिटल माध्यम से समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाय बूथों पर बेहतर प्रबंधन से ही विधानसभा के चुनाव में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर प्रदेश में सपा सरकार बनने का लक्ष्य प्राप्त करेंगे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सक्रिय होकर शीघ्र ही अपने नेतृत्व में पीडीए जनपंचायतों का आयोजन कर गरीबों शोषितों वंचितों को एकजुट करने का हरसंभव प्रयास करें।पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहकर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से समाजवादी पार्टी की विचारधारा को मजबूती देने के लिए बेहतर व्यवहार से कार्य करने की आवश्यकता है।
जिला कार्यकारिणी की बैठक को प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,वरिष्ठ नेता चौ.सुरेश निर्मल,नरेंद्र सिंह प्रधान,ब्लॉक प्रमुख बीएन मौर्य,जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,मिश्री लाल चौधरी,राजेंद्र यादव,हसीन अहमद,मेहरबान सिंह,राजेश मौर्य,महासचिव मो.अरशद खान,कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार चौधरी,वरिष्ठ नेता प्रदीप तिवारी,विधानसभा अध्यक्ष योगेश्वर पटेल,पुत्तन सिंह यादव,ब्रजेंद्र चौधरी,जिला सचिव सुरेश पासी,शकील मंसूरी आदि ने संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी को बूथवार मजबूती ही उ प्र में सरकार बनाने का अवसर दिलायेगी।
बैठक में बुधेन्द्र सिंह,सुरजीत सिंह,अरुण यादव पप्पू,शिवनारायण सोनकर,अजय यादव,शुभम लोहिया,नैय्यर इस्लाम,राजेंद्र सरोज,हसनैन खान,अविनाश यादव,डा.अखिलेश पासी,आशुतोष यादव,शिवबरन यादव,इजहार ख़ान अज्जू,भानू प्रकाश पटेल,रामकिशोर पुजारी,समरबहादुर यादव,रामनेवाज यादव श्रवण आज़ाद,इरफान सिद्दीकी,रामखेलावन प्रजापति,रेहान काजियाना,मो.कैफ़,आशीष यादव,आलोक यादव,सत्तेश गौतम,लवकुश मौर्य,राजीव गौतम,अरविंद कुमार चौधरी,हाजी वसीम,गंगासागर यादव,सग़ीर अहमद,राजदेव यादव,राघवेन्द्र सिंह यादव,शिवकरण पाल,फिरोज अहमद,ओमप्रकाश रावत,अभिषेक यादव,मेराज शम्स,अनुराग यादव,सुनील कुमार,नीरजा कुमार,गुड्डा देवी,रज्जन पटेल,रवीन्द्र सिंह,जितेन्द्र यादव, रज्जन लाल पटेल,सहित



