डॉ. कलाम के विचार वर्तमान में प्रासंगिक : इं. वीरेंद्र

रायबरेली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनाई गई।

इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी आयोजित की हुई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि डॉ.अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष,सादगी,वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश के करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। उनका मानना था कि देश की वास्तविक शक्ति उसके युवा,शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण में निहित है।डॉ कलाम ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचारों को आत्मसात करके ही एक शिक्षित,समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है।उनके आदर्श सदैव देश की नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विचार गोष्ठी में वरिष्ठ नेता डॉ.शशिकांत शर्मा,मो.मुशीर,मो.अरशद ख़ान,आकाश मौर्य,बलराज राना,महेश गुप्ता,राजेंद्र यादव,अज्जू भाई,अरविंद यादव,गंगासागर यादव,अरविंद चौधरी,आदि ने डॉ. कलाम के जीवन,विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button