विश्वकर्मा पूजा पर निकली भव्य शोभायात्रा

सांसद आदित्य अंकुर यादव ने फीता काटकर व प्रथम आरती कर किया शुभारंभ

जसवंतनगर,इटावा। भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बदायूं सांसद आदित्य अंकुर यादव ने रामलीला तिराहे पर फीता काटकर और प्रथम आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में शामिल धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों का मन मोह लिया।

शाम चार बजे शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार, रेलमंडी और रेलवे स्टेशन होते हुए लुधपुरा तिराहे पहुंची,जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में एक दर्जन से अधिक धार्मिक झांकियों के साथ डीजे और बैंड-बाजे शामिल रहे। भगवान गणेश,मां सरस्वती, भगवान शिव, राम दरबार,राधा-कृष्ण और भगवान श्री विश्वकर्मा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने शोभायात्रा में भाग लिया।

जगह-जगह हुआ स्वागत

शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भारत विकास परिषद संस्कार की ओर से भी स्वागत एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। भजनों और भगवान श्री विश्वकर्मा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

समिति पदाधिकारियों का रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष सुमित अज्जू शर्मा, महामंत्री उमाशंकर शर्मा, संरक्षक राम गोपाल झा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सेक्टर प्रभारी सुभाष गुप्ता, अजेंद्र गौर, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ सोनू यादव, रामप्रकाश शर्मा दीवान, शेषाबिंदु शर्मा,नंदू शर्मा लाला,महानंद शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा,राज कुमार शर्मा,ओम भगवान शर्मा,मनीष शर्मा,राम बहादुर,रामकृष्ण,पंकज, कुलदीप,राम कुमार, सर्वेश शर्मा,चंदन,सत्य प्रकाश,डॉ.मुकेश,राहुल, शिवराम,पुष्पेंद्र शर्मा, डब्लू शर्मा,आमोद शर्मा, पप्पू,मनोज शर्मा,विनय, पवन,ऋषि, दीपक,शिवम यादव,नाज़िम,यादवेंद्र जोनी यादव,गोपाल गुप्ता और कृष्णा सहित समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का योगदान रहा।

समिति पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं,नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और स्वागत करने वाले लोगों का आभार जताया। इस दौरान कस्बा प्रभारी हेमन्त कुमार,उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी,यशवीर तोमर,शुभम वर्मा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button