भ्रष्टाचार करने वालों को सिर्फ़ भ्रष्टाचार दिखता है- अनुराग भदौरिया

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा भ्रष्टाचार करने वालों को सिर्फ़ चारों तरफ़ भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भ्रष्टाचार करने वालों को सिर्फ़ चारों तरफ़ भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है।।जो सरकार जनता की नज़र में गिर गई हो । जब वो गिरने और गिराने की क्या बात करते हैं तो हास्यास्पद लगता है।

सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की मुख्य वजह इसे गैरकानूनी तरीके से बनाई गई बिल्डिंग बताया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के सीनियर अधिकारियों पर सख्त टिप्पणी की थी। इसे गिराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़ी गई। सुपरटेक बिल्डर की तरफ से नामी वकील इस केस को लड़े लेकिन वह ध्वस्त होने से नहीं बचा सके।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। 32 मंजिला इस इमारत को गिराने के लिए विस्फोटक लगाने का काम भी पूरा हो चुका है। बिल्डिंग को गिराने के लिए लगभग 3,700 किलो विस्फोटक लगाया गया है। बता दें कि नोएडा के सेक्टर-93 स्थित 40 मंजिला ट्विन टावरों का निर्माण 2009 में हुआ था। सुपरटेक के दोनों टावरों में 950 से ज्यादा फ्लैट्स बनाए जाने थे। बिल्डिंग के प्लान में बदलाव करने का आरोप लगाते हुए कई खरीदार 2012 इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए थे।

Also Read-

लखनऊ : आश्रम पद्धति स्कूल में वायरल फीवर की चपेट में आए 74 छात्राएं

जिसके बाद सुपरटेक बिल्डर ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिया। बिल्डर की तरफ से नामी वकील मुकदमा लड़े। लेकिन बायर्स ने हार नहीं मानी और अंततः सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सही माना और इसे तीन महीने के अंदर यानी नवंबर 2021 को इसे गिराने का आदेश दिया गया था। इसके बाद इस तारीख को आगे बढ़ाकर 22 मई 2022 कर दिया गया। लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने के कारण इस दिन भी इसे ध्वस्त नहीं किया जा सका। अतः अब कल यानी की 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे दोनों टावरों को ब्लास्ट कर गिरा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button