मोती मन्दिर पर मंगल महोत्सव का समापन
=तीन दिवसीय मंगल महोत्सव के समापन पर सहयोगी हुए सम्मानित

भरथना,इटावा। धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। इन्हें जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन आने वाली पीढियों को प्राचीन रीति-रिवाज व परम्पराओं से परिचित करवाते हैं।
उक्त बात गुरूवार को श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति भरथना के तत्वाधान् में लंगूर की मठिया प्रांगण में बुढवा मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय मंगल महोत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही।
मेला-दंगल के सहयोगियों के सम्मान के साथ सम्पन्न हुए समापन समारोह में समिति संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,अध्यक्ष राज नारायण यादव राजू, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने मुख्य अतिथि श्री यादव का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। तदुपरान्त समिति द्वारा सभी मंचासीन संरक्षकों पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,राजेन्द्र चौधरी,बलखण्डी सेंगर, राजेन्द्र दीक्षित पप्पू, अशोक चोपडा,भगवान दास शर्मा,विनोद वर्मा, भूरे पाल आदि के साथ रामलीला कमेटी संरक्षक सत्यप्रकाश यादव राजा व धार्मिक अनुष्ठान के विशेष सहयोगी साधु सन्तों,पत्रकारों,विद्युत, साउण्ड,टेण्ट,डेकोरेशन आदि व्यवस्थापकों सहित समिति के पदाधिकारियों का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर अमन चौधरी,रानू यादव,प्रताप यादव,जीतू भदौरिया, संजीव यादव,धर्मेन्द्र शाक्य,मदन तोमर,पंकज पोरवाल सहित समस्त समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद वर्मा ने किया।



