Chunav 2022: सन्तोष सहनी ने किया ऐलान, यूपी के 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी

पाँच साल के अंदर विकासशील इंसान पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है और 10 वर्ष के अंदर नाव वाले को भारत का प्रधानमंत्री बनाकर अपनी समस्याओं का समाधान करना है- श्यामलाल निषाद, प्रदेश अध्यक्ष- निषाद विकास संघ

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल.

लखनऊ/सुलतानपुर. उत्तर प्रदेश विधानसभा Chunav 2022 की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इसी दौरान वी.आई.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष सहनी के एक ऐलान ने चुनाव का पारा और बढ़ा दिया है। सहनी ने सोमवार को ऐलान किया कि विकासशील इंसान पार्टी उत्तर प्रदेश के के 165 सीटों पर अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी। हांलाकि यह ऐलान सहनी ने उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शिरकत के दौरान किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष सहनी अपने पार्टी के कार्यकर्ता राम उजागिर यादव की लड़की के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को सुलतानपुर पहुँचे थे। उसके पहले वी.आई.पी. कार्यकर्ताओं द्वारा वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग के बीच हसनपुर (सुलतानपुर) में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष “फौजी” सन्तोष सोनकर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

वी.आई.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष सहनी ने कहा कि VIP के बढ़ते जनाधार और सामाजिक एकता को देखकर निषादों के वोट पर राज करने की मंशा रखने वाले व समाज के वोटों की ठेकेदारी करने वाले बौखला गए हैं। इसलिए कुछ परजीवियों से पार्टी के खिलाफ उल्टा-पुल्टा निराधार आरोप लगवाकर समाज में अपनी हताशा और वीआईपी की मजबूती का स्वयं प्रमाण दे रहे हैं।

सहनी ने कहा कि जहाँ एक तरफ निषादों के स्वयं भू नेता अपने व्यक्तिगत लाभ व एक-दो टिकट के लिए राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय का चक्कर लगाने में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ हम वी.आई.पी. वाले यूपी की 165 सीटों का एक-एक बूथ गठन कर अपने सिम्बल से चुनाव लड़ाने की तैयारी व समाज को सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

निषाद विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल निषाद “गुरुजी” ने कहा कि- “लोकतन्त्र में जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी ही न्यायोचित है। हमें सत्ता में भागीदारी के लिए पार्टी को मजबूत करना है क्योंकि सिर्फ विकासशील इंसान पार्टी से ही सामाजिक और राजनीतिक न्याय की उम्मीद की जा सकती है।”

पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रामानन्द निषाद ने कहा कि हम पूरे भारत में हैं और हमारी समस्या देश स्तरीय है। इसलिए वी.आई.पी. पार्टी एक दो प्रदेशों तक सीमित रहने वाली पार्टी नहीं है। इसे हम लोगों को पाँच साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बनाना है और 10 वर्ष के अंदर नाव वाले को भारत का प्रधानमंत्री बनाकर अपनी समस्याओं का समाधान करना है।

इस दौरान ज़ीशान अहमद, गुरुप्रसाद निषाद, महादेव निषाद, नरेंद्र कुमार निषाद, मंगला निषाद, रविकांत निषाद, उर्मिला निषाद, प्रदीप निषाद, नागवंशी सोनू निषाद, वीरेंद्र निषाद, विनोद निषाद, राहुल निषाद, विंध्या निषाद, बब्लू निषाद, सुनील निषाद, अजय निषाद, राकेश निषाद, सूरज कनौजिया, लल्लू गौतम, मेराज अहमद सहित सैकड़ों पार्टी समर्थक व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button