यूपी में आज सोने-चांदी के दामों में आया बदलाव, जानिये क्या है आजका भाव

भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिल्ली-यूपी की बात करें तो यहां आज सोने के दाम में गिरावट आई है। वहीं दिल्ली में चांदी आज काफी महंगी हो गई है।

 स्टार एक्सप्रेस 

डेस्क. वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं भारतीय बाजार में 2 अप्रैल 2022, शनिवार को सोने के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। चलिए यहां जानते हैं कि दिल्ली और यूपी में आज सोने-चांदी का क्या भाव है।

दिल्ली में सोने -चांदी का आज क्या है रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोना कल के मुकाबले थोड़ा सस्ता हो गया है। गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 47 हजार 950 रुपये हो गया है। वहीं कल 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48 हजार 100 रुपये था। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का आज का भाव 52 हजार 480 रुपये है। जबकि कल 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 52 हजार 470 रुपये था। बात करें चांदी की तो दिल्ली में आज 1 किलोग्राम चांदी काफी महंगी हो गई है। आज चांदी 71 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि कल 1 किलो चांदी की कीमत 67 हजार 600 रुपये थी।

 

दिल्ली में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 795 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 38 हजार 360 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 47 हजार 950 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 79 हजार 500 रुपए
दिल्ली में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 248 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 41 हजार 984 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 52 हजार 480 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 24 हजार 800 रुपए
उत्तर प्रदेश में सोने -चांदी आज कितना हुआ महंगा?

यूपी के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमत भी आज कम हो गई है। यहां जानते हैं राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का क्या है आज का रेट

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 810 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 38 हजार 480 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 48 हजार 100 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 81 हजार रुपए
लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 245 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 41 हजार 960 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 52 हजार 450 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 24 हजार 500 रुपए
लखनऊ में आज चांदी की ये है कीमत

वहीं लखनऊ में आज चांदी की कीमत में कमी देखी जा रही है। आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल्य 66 हजार 800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है जबकि कल 1 किलो चांदी की कीमत 67 हजार 600 रुपये थी।

Related Articles

Back to top button