ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत वाहनों के ठोंक चालान

भोगनीपुर गंग नहर पुल पर सीओ आयुषी सिंह ने चलाया चेकिंग अभियान, तीन छात्राओं से पढ़ाई के बारे में भी की बातचीत,

जसवंतनगर,इटावा। रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने थानाध्यक्ष कमल भाटी के साथ भोगनीपुर गंग नहर पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। आगरा,बलरई, फिरोजाबाद,राजमार्ग और नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर चले अभियान के दौरान पुलिस ने करीब पांच दर्जन वाहनों के चालान किए।

चेकिंग के दौरान ओवरलोड ईंट लादकर ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन पर जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

इसी दौरान सीओ आयुषी सिंह की नजर तीन बच्चियों पर पड़ी। उन्होंने बच्चियों को दुलारते हुए उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उनसे बातचीत की। सीओ के इस व्यवहार को देखकर आसपास मौजूद लोग भी उनकी सराहना करते नजर आए।

चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी,यशवीर सिंह तोमर,अनूप पांडेय,हेमंत कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button