सुभाषवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति का लिया संकल्प

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा पार्टी कार्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव बल्लू ने ध्वजारोहण कर किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष सतेन्द्र यादव ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

पश्चिम निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट सतपाल यादव ने छोटे प्रदेशों के गठन को विकास के लिए जरूरी बताया। वहीं विनोद कुमार अकेला और मनोज कुमार शर्मा होदिया ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने तथा राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पवन सक्सेना, गणेश सिंह, दीपक वर्मा, अनिल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और निरंतर प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button