लॉर्ड बुद्धा मानव सेवा समिति की बैठक संपन्न

सुल्तानपुर- समाज को जागरूक बनाने के उद्देश्य से बने “लॉर्ड बुद्धा मानव सेवा समिति” के संस्थापक श्याम बहादुर मौर्य (मुन्ना मौर्य) के आह्वान पर रविवार को एक मासिक बैठक प्रिया मैरिज लॉन खुशहालपुर ऊतुरी सुल्तानपुर में आयोजित की गई जिसमें समाज को राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक रूप से प्रथम पायदान पर कैसे पहुँचाया जाए इन तमाम बिन्दु पर समाज चिंतकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
और उस विचार पर चलने का संकल्प लिया, मुन्ना मौर्य ने कहा की आज समाज को संगठित होकर एक विचार,एक नेता, और एक झण्डा, के लिये जब तक संकल्पित नहीं होंगे तब तक समाज को राजनैतिक रूप से हिस्सेदारी नहीं मिलेगी और न ही समाज की कोई गणना होगी। जिलाध्यक्ष युवा नेता शिव प्रसाद मौर्य “यश पी” ने कहा कि जिस कौम के लोग अपने हक अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ते उस समाज का वजूद खत्म कर दिया जाता है। इस लिए राजनीति के हर चुनाव में युवाओं को बढ़ कर हिस्सेदारी लेनी चाहिए।
वक्ताओं की कड़ी में शिक्षक संतोष मौर्य, बौद्धाचार्य सोहन लाल मौर्य, बाबूलाल मौर्य, श्याम जी मौर्य अवधेश मौर्य आदि ने अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार मौर्य ने किया, सर्वसम्मति से शिक्षक बाबूलाल मौर्य को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया। इस मौके पर कोटेदार आशीष मौर्य मुन्नीलाल मौर्य, राम लगन मौर्य, राकेश मौर्य, राम जस मौर्य, सुनील मौर्य, राम जनक मौर्य, शिव प्रसाद मौर्य, राम लखन मौर्य, कामता प्रसाद मौर्य, अजय मौर्य महेश मौर्य, दुर्गेश मौर्य राज बहादुर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



