बारिश से तीन गांवों में गिरे कच्चे मकान

तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र में बारिश के बाद सोमवार को हल्की धूप निकलने के बीच तीन अलग-अलग गांवों में मकान गिरने की सूचना से प्रशासन में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल और नायब तहसीलदार नेहा सचान क्षेत्रीय लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया।

तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल ने गांव भेसान पहुंचकर चंद्र प्रभा पत्नी कृपाराम के मकान का निरीक्षण किया। वहीं नायब तहसीलदार नेहा सचान ने जगसोरा गांव में कविता पत्नी रामकरण तथा सिरहोल गांव में विषवती पत्नी राजेंद्र सिंह के मकान का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

अधिकारियों ने मकानों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति की जांच-पड़ताल कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद संबंधित रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी गई। तहसील प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा के तहत मिलने वाली राहत राशि दिलाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button