बिहार में योगी की एंट्री ने बदल दिया सारा खेल, बीजेपी ने अपनाई ये नई रणनीति

Bihar political elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के चुनावी मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोरदार एंट्री की है। उन्होंने अपनी रैलियों में विकास, बुर्खा, जंगल राज, फर्जी वोटिंग और राम मंदिर जैसे मुद्दों को उठाकर चुनावी माहौल पूरी तरह से बदल दिया है। योगी आदित्यनाथ बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के बीच सबसे ज्यादा मांग वाले प्रचारक बने हुए हैं और वे 20 से ज्यादा रैलियां कर चुनाव प्रचार करेंगे।

उनकी पहली रैली पटना के दानापुर में हुई, जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव के पक्ष में वोट मांगा, वही दूसरी रैली सहरसा में की। योगी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 1990 से 2005 के बीच बिहार में जंगल राज और परिवारवाद ने राज्य की पहचान को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने फर्जी वोटिंग और बुर्खे जैसी शरारतों पर भी जनता को जागरूक किया।

Bihar assembly election 2025: बिहार चुनाव में 5 बड़े बदलाव, मतदाता होंगे सबसे ज्यादा फायदा

योगी की सक्रियता से बिहार में बीजेपी का प्रचार चरम पर पहुंच गया है खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में उनकी मांग बहुत अधिक है। 2020 के बिहार चुनाव में योगी ने 18 रैलियां की थीं और फिर 2023-24 में भी कई राज्यों में बीजेपी के लिए सफल चुनाव प्रचार किया।

गोकशी और फर्जी केस; कोर्ट में बुरी फंसी यूपी सरकार, अधिकारी तलब

चुनाव में बीजेपी की रणनीति क्या

योगी आदित्यनाथ की वजह से बिहार (Bihar political elections 2025) में बीजेपी ने हार्डकोर हिंदुत्व का कार्ड खेला है, जिससे महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिहार अब पुराने लालटेन युग में नहीं जाएगा, बल्कि डबल इंजन की सरकार विकास की नई राह पर लेकर जाएगी। कुल मिलाकर, योगी की एंट्री ने बिहार चुनाव के राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है और एनडीए की जीत की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button