इस दिवाली इन 4 चीजों को गिफ्ट में न लें और न ही दें
उपहार देने से पहले जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार 4 चीज़ें जो देने से बचना चाहिए, वरना रिश्तों व सुख-शांति पर असर पड़ेगा।

diwali gifts 2025: वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर 4 तरह की चीज़ें उपहार में नहीं देनी चाहिए। कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें उपहार में देने से रिश्तों में दूरियाँ आती हैं और आपके जीवन की सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानें कौन सी हैं वो 4 चीज़ें…
हम सभी दिवाली पर उपहार में कुछ अनोखा देना चाहते हैं। कुछ ऐसा जो इस्तेमाल में आए और इस्तेमाल करते हुए हमें अपनी याद भी दिलाए। या फिर कुछ ऐसा जो इस्तेमाल में न आए मगर घर की खूबसूरती बढ़ाए या हमारी नज़रों के सामने रहकर हमें लगातार अपनी याद दिलाए।
Diwali Gifts Ideas 2025: वास्तु शास्त्र के टॉप टिप्स
2025 में diwali gifts देने के पीछे आपकी मंशा भले ही नेक हो मगर नीचे दी गई 4 चीज़ें देने की गलती न करें।
दीपोत्सव पर घड़ी भेंट में दी जाती है मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी का संबंध समय से होता है। यह उपहार आपके जीवन का कीमती समय छीन सकता है। किसी व्यक्ति को समय दें मगर समय दिखाने वाली घड़ी उपहार में न दें।
कई लोग अपनी बहनों, माताओं, दोस्तों और कई अन्य रिश्तेदारों को रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले चाकू, कैंची के सेट उपहार में देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, नुकीली चीज़ें उपहार में देना रिश्तों के लिहाज से नकारात्मक होता है। उपहार उपयोगी होने के बावजूद, यह रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है।
13 गुना लाभ, इस धनतेरस पर ये चीजें खरीदने से खुलेंगे किस्मत के ताले
आज के समय में लोगों को भेंट देने का सबसे आसान और सस्ता तरीका इत्र माना जाता है मगर बजट के हिसाब से इत्र उपयुक्त हो सकता है मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार, कृत्रिम सुगंध वाला इत्र उपयुक्त नहीं होता है। इसके बजाय, आप उपहार के रूप में अच्छी क्वालिटी का परफ्यूम दे सकते हैं या फिर कोई ऐसा परफ्यूम दे सकते हैं जिसका इस्तेमाल त्योहारों पर किया जा सके।
काले कपड़े उपहार में क्यों न दें: दिवाली और रंगों का महत्व
बता दें कि दिवाली पर अपने प्रियजनों को काले कपड़े उपहार में न दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, काले रंग को अंधकार से जोड़ा जाता है, जबकि दिवाली प्रकाश का त्योहार है, इसलिए दिवाली पर किसी को भी काले कपड़े उपहार में न दें या दान न करें। अपने और दूसरों के जीवन में जितना हो सके रंग भरने की कोशिश करें। अन्यथा, इसका आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।



