sanjay kapoor property dispute: करिश्मा और प्रिया सचदेव आमने-सामने, अरबों की दौलत पर किसका होगा हक
तीस हज़ार करोड़ की जंग: करिश्मा बनाम प्रिया, वसीयत पर हाईकोर्ट में टकराव

sanjay kapoor property dispute: पैसा और प्रॉपर्टी की लालसा वाकई इंसान को इंसान का दुश्मन बना देती है। मौजूदा दौर में ऐसे विरले इंसान कम हैं, जो पैसा-प्रॉपर्टी का मोह नहीं रखते। इसलिए यह पुरानी कहावत बिल्कुल सटीक है कि ‘बाप बड़ा, ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया’। दिवंगत कारोबारी संजय कपूर की प्रॉपर्टी पर उभरा विवाद सुर्खियों में है। तीस हजार करोड़ की प्रॉपर्टी पर संजय की विधवा प्रिया सचदेव और पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर आमने-सामने हैं।
अभिनेत्री करिश्मा कपूर जाना-पहचाना नाम हैं। कपूर खानदान की इस शहजादी का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा था। बिग बी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने अरबपति उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी। वैचारिक मतभेद की वजह से आठ साल पहले इस दंपति का तलाक हो गया था। तदुपरांत संजय ने प्रिया सचदेवा संग नई जिंदगी की शुरुआत की थी। फिलहाल प्रिया और करिश्मा (Karishma Kapoor vs Priya Sachdev) के बीच कानूनी जंग छिड़ चुकी है।
तलाक लेने की एवज में karishma kapoor मिले थे इतने करोड़ (property dispute)
करिश्मा के दो बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचकर दिवंगत संजय कपूर की वसीयत (sanjay kapoor property dispute) पर सवाल उठाए हैं। वसीयत को फर्जी बताकर प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी की डिमांड की गई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर संज्ञान लेकर प्रिया से प्रॉपर्टी का पूर्ण ब्यौरा भी तलब कर लिया है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक संजय कपूर से तलाक लेने की एवज में करिश्मा कपूर को सत्तर करोड़ रुपए मिले थे।
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने मुंबई में बेचे दो फ्लैट, हुआ डबल मुनाफ़ा; जानें कितने का सौदा था
अभिनेत्री की कुल नेटवर्थ कितनी (karishma kapoor property)
अभिनेत्री की कुल नेटवर्थ एक सौ बीस करोड़ रुपए की बताई जाती है। देश के दो बड़े घरानों के मध्य पैसे और प्रॉपर्टी की यह जंग निकट भविष्य में दिलचस्प हो सकती है। दोनों पक्षों ने अभी से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की बौछार तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चाओं में है। यूजर्स इस मामले पर मिश्रित प्रतिक्रिया दे रहे हैं। देश के नामचीन घरानों में वसीयत की लड़ाई अक्सर खुलकर सामने आती रही है।
अकूत धन-दौलत होने के बावजूद धनाढ्य परिवार पैसे एवं प्रॉपर्टी के मोह से बाहर नहीं निकल पाते हैं। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुश्तैनी प्रॉपर्टी पर उभरे विवाद कई बार खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाते हैं। गांव में पुराने मकान, घेर या खेत की जमीन के मालिकाना हक को लेकर भाई-भाई में खूनी जंग आमबात हो चुकी है। ऐसे में इंसानियत को शर्मसार होना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- टाइगर ने मुंबई में बेचा आलीशान अपार्टमेंट, जानें कितना मुनाफा हुआ
प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर यदि वसीयत के मामले को मिल-बैठकर सुलझा लेतीं तो ज्यादा अच्छा होता। कोर्ट में यह मामला आने से सार्वजनिक हो चुका है।
आम आदमी के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष करोड़पति-अरबपति होने के बावजूद संपत्ति की खातिर दुश्मन बन गए हैं।
निश्चित रूप से करिश्मा ने अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर पूर्व पति की वसीयत में हिस्सेदारी का दावा ठोका है। यदि जांच में वसीयत फर्जी निकलती है तो प्रिया सचदेव की कानूनी मुश्किलें बढ़ना तय हैं।
यह सवाल भी संदेह पैदा करता है कि संजय कपूर की मौत के इतने दिनों बाद अचानक वसीयत सामने कहां से आ गई? माना तलाक होने के उपरांत उन्हें करिश्मा से कोई हमदर्दी नहीं रही होगी, मगर क्या उन्हें उन दो बच्चों से भी मोह नहीं था, जो माता-पिता के कठोर निर्णय के कारण पिता से दूर हो गए।



