जानें किन लोगों को नहीं खानी चाहिए भिंडी
Bhendi side effects hindi: भिंडी सेहतमंद सब्जी है लेकिन हर किसी के लिए नहीं। गठिया, एलर्जी, गैस और पथरी के मरीज़ों को इससे बचना चाहिए।

Bhendi side effects: भिंडी एक ऐसी हरी सब्जी है जिसे आमतौर पर सेहत के लिए मुफीद माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन C, K, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है, शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहयोग करती है। मगर हर किसी के लिए ये फायदेमंद नहीं होती।
इन लोगों रहना चाहिए भिंडी से दूर
भिंडी का सेवन उन लोगों के लिए भी ठीक नहीं है जो ब्लड थिनर जैसी दवाएं लेते हैं। ऐसा करने से दवाओं का असर प्रभावित हो सकता है।
जिन लोगों को गैस, पेट फूलना या आंतों से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें भी भिंडी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। यह सब्जी इन दिक्कतों को और बढ़ा सकती है और अपच का कारण भी बन सकती है।
हाल के कुछ मामलों में देखा गया है कि भिंडी खाने के बाद एलर्जी के लक्षण सामने आए हैं। Bhendi के side effects में त्वचा पर खुजली होना, दाने निकलना, सूजन आना या सांस लेने में परेशानी होना शामिल है।
गठिया और पथरी के मरीज रखें दूरी
गाउट यानी गठिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। भिंडी में ऑक्सालेट पाया जाता है जो यूरिक एसिड को क्रिस्टल के रूप में जमा करने में मदद करता है। यही वजह है कि जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को भिंडी खाने से परहेज करना चाहिए।
मूंग दाल के कमाल, जानिए कैसे बदल सकती है आपकी सेहत
अगर किसी को किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी की शिकायत है, तो उन्हें भी भिंडी नहीं खानी चाहिए। भिंडी में मौजूद तत्व पथरी को और जटिल बना सकते हैं।



